शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र में ग्राम चौमुंहा में आए दिन अवैध उत्खनन कर रेत का कारोबार किया जाता है। इस अवैध उत्खनन ने शनिवार की अलसुबह एक युवक की जान ले ली। अनियंत्रित होकर जा रहे ट्रेक्टर ट्रॉली की दुर्घटना की चपेट में एक युवक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के पिछोर क्षेत्र में मजरा जौतपुर ग्राम चौमुंहा के निकट एक ट्रेक्टर बजरी से भरकर जा रहा था। बताया जाता है कि यह ट्रेक्टर ओवरलोड था और इस ओरवलोड होने के कारण वह अनियंत्रित हो गया जिसकी चपेट में कल्लू पुत्र गजराज सिंह यादव उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम चौमुंहा आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद जहां चालक मौके से भाग खड़ा हुआ तो वहीं पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बताया जाता है कि यह ट्रेक्टर अलसुबह 4 बजे के लगभग आए दिन अवैध रूप से बजरी का उत्खनन कर परिवहन किया जाता है यही कारण है कि शनिवार को एक युवक इसकी चपेट आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।