शिवपुरी। सीहोर के ग्राम छितरी में आज हाथी का तमाशा दिखाने के दौरान अचानक से महावत द्वारा हाथी में डंडा मारने पर हाथी भड़क गया और उसने सीधे महावत को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर कुछ देर में मौत हो गई।
जबकि इस घटना में एक बालिका भी चपेट में आई है जिसके हाथ में फै्रक्चर है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक 10 साधुओ की एक टोली चित्रकुट से करैरा के ग्राम छितरी में तमाशा दिखाने गई हुई थी। इसी दौरान महावत बाबा बैरागी दास ने हाथी को कोई कला का प्रदर्शन करने को ईशारा किया लेकिन हाथी नही माना जिस पर से महावत बैरागी ने हाथी में एक डंडा मार दिया जिससे हाथी अपना आपा खो गया और हाथी ने बाबा को कुचल दिया।
इस घटना में महावत की मौके पर कुछ देर में मौत हो गई जबकि पास खड़ी एक बालिका कल्पना (9)पुत्री होतम जाटव भी घायल हो गई जिसका हाथ फै्रक्चर हुआ है। घटना के बाद साथ मौजूद साधुओ ने जैसे-तैसे हाथी पर काबू पाया और मौके से मृत साथी को लेकर अपने घर की और रवाना हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।