खनियाधाना। कस्बे मे रहने वाली एक महिला ने आज शाम खुद को घर के एक कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना के दौरान इतनी भीषड़ आग लगी कि कमरे में रखा पूरा सामान आग में जल गया वही महिला भी पूरी तरह से आग में झुलस गई।
आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक खनियाधाना कस्बे में रहने वाली उमा (22) पत्नी खेमराज केवट ने आज शाम करीब पौने चार बजे खुद को घर के एक कमरे में अंदर से बंद कर लिया और केरोसिन डालकर अग्निस्नान कर लिया।
आग लगते ही पूरे कमरे ने आग तेजी से पकड़ ली जिसमें महिला सहित कमरे में रखा पूरा सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर दमकल को भेजा गया लेकिन तब तक सब स्वाहा हो चुका था। मौके पर पहुंचे उनि तोमर ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।