शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में लुधावली के एक युवक के साथ कुछ अज्ञात तीन-चार लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग खड़े हुए।
अपने साथ हुई मारपीट को लेकर पीडि़त ने पुलिस थाना देहात में शिकायत की और पुलिस ने युवक का मेडीकल कराया। जब एक्स रे रिपोर्ट आई तो पुलिस ने तीन-चार अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 323,294,325,54 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लुधावली निवासी मनोज पुत्र चिरौंजी लाल प्रजापति अपने किसी काम से बाजार गया था। जब वह लौटकर अपने घर को गया तो बीच रास्ते में च पा होटल के समीप तीन-चार अज्ञात आरोपियों ने मनोज का रास्ता रोक लिया और उससे विवाद करते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।
जब मनोज ने विरोध किया तो आरोपीयों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर मौके से फरार हो गए। मनोज ने अपने साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस थाना देहात में शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस ने मनोज का मेडीकल कराया और एक्स रे रिपोर्ट के आधार पर तीन-चार अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।