शिवपुरी। नाबालिगों के साथ होने वाली छेडख़ानी की घटनाऐं रूकने का नाम नहीं ले रही यही कारण है कि एक बार फिर से केातवाली थाना क्षेत्र में शिव मंदिर सिनेमा के पास से गुजर ही 13 वर्षीय नाबालिग के साथ राह चलते दो युवकों ने अश£ील छेडख़ानी कर दी और मौके से भाग खड़े हुए।
इस मामले की शिकायत नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों को की और परिजनों के साथ मिलकर उसने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी दो युवकों के विरूद्ध प्रकरण पंजीब8 कर मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रूबी(परिवर्तित नाम) पुत्री बनमाली जाटव उम्र 13 वर्ष गत दिवस अपने घर घोसीपुरा की ओर जा रही थी कि तभी शिवमंदिर टॉकिज के समीप पीछे से आ रहे दो युवकों रवि यादव व कालू यादव निवासी ठकुरपुरा ने रात चलते हुए रूबी से अश£लील छेडख़ानी शुरू कर दी।
जब युवती ने इसका विरोध किया तो वह मौके से भाग खड़े हुए। अपने साथ हुई अश£ील छेडख़ानी की घटना को लकर युवती ने अपने पिता बनमाली को बताई जिस पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस ने आरोपी रवि यादव कालू यादव के विरूद्ध छेडख़ानी का मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।