शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि बैराड थाना क्षेत्रतंर्गत ग्राम जाफरपुर में लेनदेन के विवाद मेें एक आदिवासी ने एक यादव में सिर पर कुल्हाडी तब तक मारता रहा जब तक उसकी मौत नही हो गई।
जानकारी के अनुसार पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर निवासी किष्णु यादव उम्र 35 साल सुबह सुबह आदिवासी बस्ती में अपने पैसे लेने नामी आदिवासी उम्र 32 के घर पंहुच गया।
वहां उसे नामी आदिवासी मिला किष्णु ने उससे अपने 10 हजार रूपये मांगे नामी आदिवासी ने उससे कहां की अभी पैसे नही है मैं बाद में दूंगा किष्णु यादव पैसे अभी देने की जिद करने लगा।
इस लेनदेन के विवाद में मुहंवाद होने लगा और बात हाथापाई तक हो गई क्रोध मे आए नामी आदिवासी ने किष्णु यादव के सर पर कुल्हाडी मार दी और जब तक मारता रहा जब तक उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। और आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में नामी आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला बैराड थाने में दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।