पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न

0
शिवपुरी। बीजेपी के महास पर्क अभियान को लेकर आज पोहरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला स पन्न हुई। सगठन मंत्री प्रदीप जोशी श्याम महाजन पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे विधायक प्रहलाद भारती, सुशील रघुवंशी ओमी गुरु, अजय खेमरिया, लक्ष्मण व्यास ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महास पर्क अभियान के प्रभारी नरेंद्र बिरथरे ने विस्तार से इस अभियान के बारे में जानकारी दी और बताया की मोबाइल के माध्यम से जो सदस्यता की गयी है उसका घर घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। 

इस दौरान हम मोदी सरकार की 1 साल की उपलब्धियों को भी जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा की मोदी जी ने 20 ऐसे काम किये है जो अभुत पूर्व है। 

श्री बिरथरे ने कहा की हमे किसी भी सूरत में इस कार्य को हल्के से नहीं लेना है। बीजेपी एक मात्र ऐसा दल है जो सत्ता में रहकर भी अपने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर अपनी विचारधारा को मजबूत करने में विश्वास करती है। 

उन्होंने कहा कि ये महास पर्क अभियान 10 करोड़ सदस्यों तक देश भर एक साथ पहुचने का अभिनव प्रयोग है। संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने अभियान के दौरान सदस्यों से भराए जाने वाले पत्रक की बिन्दुबार जानकारी दी। श्री जोशी ने बेराड मंडल केसभी मतदान केन्द्रो के अभियान हेतु प्रभारी नियुक्त किये जो 30 जून तक अभियान को पूर्ण करेंगे। 

इससे पूर्व 21 जून मण्डल के सभी प्रभारी एक बार फिर एक साथ बैठेंगे।। इस कार्यशाला में धीरज व्यास रामबाबू मंगल विक्की मंगल हाकिम सिंह यादव बाइस राम राठौर कमलेश तिवारी राजकुमार शर्मा संजय तोमर रवि सेन राजकुमार दांगी नरोत्तम रावत राजेश गर्ग भगवती सिंघल सहित सभी मतदान केन्द्रो के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!