शिवपुरी। जिल के खनियाधाना नगर के बस स्टैण्ड पर मौजूद अंग्रेजी शराब दुकान पर शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे पल्सर बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियारों से पहले तो फायरिंग की और फिर कट्टै की नौंक पर दुकान पर बैठेे सैल्समैन हरप्रसाद रॉय से 75 हजार रूपए लूटकर ले गए।
बदमाश जाते-जाते सैल्समैन से तीन शराब की बोतले भी अपने साथ ले गए है। घटना के तुरंत बाद सैल्समैन ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर मामले की जांच में जुटी है।
और पुलिस का कहना है कि बदमाशों द्वारा हथियारों से फायरिंग करना तक तो सही है लेकिन लूट की बात में कुछ संदेह है। शनिवार की देर शाम तक इस मामले में पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नही की है और जांच के बाद ही कोई प्रकरण दर्ज करने की बात बोल रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।