शिवपुरी। कस्बे के ग्राम ढ़ाड स्थित भीमनगर मझरा में रहने वाली एक नवविवाहिता आरती(22) पत्नी धर्मेन्द्र जाटव का शव घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला।
इधर जब आरती की मौत की खबर उसके मायके पक्ष के लोगो को मिली तो वे तुरंत ससुराल पहुंचे और पुलिस के समक्ष उन्होने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि आरती का पति आए दिन शराब पीकर उसकी मारपीट करता था।
और बीती रात पति व उसके ससुराल पक्ष के लोगो ने उसकी हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगो को समझाइस देते हुए कहा कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच के बाद जो भी स्थिति सामने आएगी उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।