शिवपुरी। बैराड़ में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालीपक्ष के लोगो के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ससुरालीजन महिला से दहेज में एक लाख रूपए की मांग कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक बैराड़ में रहने वाली नैनसी शर्मा की शादी जुलाई 2014 में शिवपुरी में रहने वाले लवकुश शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का पति लवकुश, ससुर प्रहलाद, सास विद्या, देवर गणेश व ननद आरती उसे दहेज में एक लाख रूपए लाने के लिए प्रताडि़त करने लगी।
इसके बाद आरोपियों ने महिला को घर से निकाल दिया। इस मामले में आज पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।