अल्टो ने मारी बाईक में टक्कर, मॉ-बेटी घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिरसौद से करैरा बाइक पर सवार होकर जा रहे मां-बेटे में एक अल्टो कार चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। इस घटना में दोनो गं ाीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। 

यहां से डॉक्टरों ने देर शाम दोनो को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया है।घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए वही पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सिरसौद(करैरा) में रहने वाली महिला सरोज (70)पत्नी रोशन गुप्ता अपने बेटे मुकेश(25) के साथ बाइक पर बैठकर आज सुबह गांव से किसी काम के लिए करैरा जा रही थी। 

इसी दौरान सिरसौद तिराहे पर एक अल्टो कार चालक ने पीछे से दोनो मां-बेटे में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए पहले तो जिला अस्पताल भर्ती कराया गया वही देर शाम दोनो को ग्वालियर रैफर किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!