शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेंत्र स्थित पड़ोरा फोरलेन स्थित पप्पु गुर्जर ढ़ाबा के पास अहमदाबाद से कपड़े की गठान लेकर जा रहे ट्रक में से दर्जन भर गठानें गायब हो गई।
गायब माल की कीमत करीब 20 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले में रहने वाला ओमप्रकाश पुत्र फूलचंद यादव बीती रात अपने ट्रक से अहमदाबाद से कलकत्ता कपड़ेे की गठाने लेकर जा रहा था।
ट्रक चालक जिले के पड़ोरा स्थित फोरलेन पर पप्पू ढ़ाबा से गुजरा तभी किसी अज्ञात चोर ने ट्रक में लगे माल में से दर्जन भर कपड़े की गठानें चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। इधर कुछ दूर जाकर ट्रक चालक को घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने इस मामले ेंमें कार्रवाई कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।