आर्शीवाद बस पलटी, आधा दर्जन घायल

0
शिवपुरी। खोड़ से करैरा जा रही आर्शीवाद बस आज सुबह अचानक से अंसतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों में से आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक यात्री बस यात्रियों को लेकर खोड़ से करैरा जा रही थी। इसी दौरान ग्राम नावली के पास अचानक से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस घटना में बस में सवार यात्रियों में से चन्द्रभान पुत्र बालकिशन पाल निवासी बक्शनपुर, बल्ली पुत्र मोहन गुर्जर निवासी दुमदुमा, कल्याण पुत्र प्रीतम जाटव निवासी उदयपुरा, फूल सिंह पुत्र रामस्वरूप प्रजापति निवासी ग्वालियर, रेखा पत्नी ब्रजमोहन प्रजापति निवासी दरगंवा व मलखान पुत्र सीताराम पाल निवासी बक्सनपुर शामिल है।

हालांकि कुछ अन्य लोग ाी मामूली रूप से घायल हुए है जो कि प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने घर चले गए। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया है जहां अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!