शिवपुरी। शहर के लुहारपुरा स्थित मॉं बीजासेन माता मंदिर का जीर्णाेद्वार कार्य पुन: शुरू होने जा रहा है। एक प्रेस विज्ञप्ति में मॉं आसमानी माता मंदिर का स्वामित्व बताने वाले राजकुमार शाक्य ने बताया कि यह मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा बनाया गया है और श्रद्धा भक्ति सभी आमजन करते है लेकिन मंदिर बीते लंबे अर्से से अपनी जर्जर अवस्था में है इसलिए इस मंदिर के निर्माण और जीर्णाेद्वार का कार्य शुरू करने का विचार हमारे पिता व परिजनों ने किया है। इसी क्रम में अब यह जीर्णोद्वार कार्य गुरूवार से शुरू होगा। बताना होगा कि पूर्व में भी लगभग छ: माह पूर्व इस मंदिर के निर्माण की शुरूआत जब की थी तब यहां विवाद हुआ था और राजकुमार शाक्य व परिजनों ने इस मंदिर पर अपना आधिपत्य अधिकार बताया था हालांकि तत्समय पुलिस ने निर्माण कार्य रूकवा दिया था लेकिन अब पुन: यहां कार्य शुरू होने जा रहा है संभव है कि स्वामित्व का अधिकार बताने वाले राजकुमार शाक्य ने अपने दस्तावेज पूर्ण कर ही मंदिर निर्माण का जीर्णोद्वार कार्य करने का मन बनाया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।