प्रेमी की शादी रुकवाने दिल्ली से करैरा पहुंची प्रेमिका का अपहरण

0
शिवपुरी। दिल्ली की रहने वाली एक युवती आज सुबह अपने प्रेमी का विवाह रोकने के लिए करैरा पहुंची और उसने युवक पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए करैरा टीआई से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले को संजीदगी से नहीं लिया। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो युवती को युवक के परिजनों ने अगवा कर लिया है, लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।

पीडि़त युवती ने करैरा थाना टीआई बाबूलाल आर्य के पहुंचकर बताया कि वह दिल्ली में रहती है, जहां करैरा में रहने वाले सौरभ पुत्र भगवती प्रसाद दुबे ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे संंबंध बनाये। लगातार पांच साल तक हम दोनो एक ही घर मे ऐसे रहे जैसे पति पत्नि साथ में रहते है।

बताया जाता है कि दोनों वहां लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सौरभ दिल्ली में किसी कंपनी में प्लांट मैनेजर के पद पर पदस्थ था। पीडि़ता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो सौरभ आये दिन नये-नये बहाने बताकर उसकी बात को टालता रहा।

कहीं वह अपने दादाजी के देहांत की बात करके करैरा आ जाता तो कहीं परिवार के किसी अन्य सदस्य मृत्यु की बात कहकर वह वापस आ जाता था। पिछले छह महीने पहले वह किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर दिल्ली से वापस आ गया और उसने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिये।

यहां तक कि अपने अन्य संपर्कों को भी खत्म कर दिया। पिछले छह माह से पीडि़ता सौरभ के वापस लौटने की प्रतीक्षा कर रही थी तभी उसे सौरभ के विवाह सूचना प्राप्त हुई। बताया जाता है कि आज सौरभ का विवाह संपन्न होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही पीडि़त युवती करैरा पहुंच गई और पूरा मामला लोगों के समक्ष आ गया।

पांच साल तक करवाचौथ का व्रत रखकर सौरभ की पत्नी बनकर रही
पीडि़ता ने थाने में पुलिस को बताया कि सौरभ ने उसे मंगलसूत्र पहना दिया था और वह उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगी इस दौरान वह पिछले पांच वर्षों से करवाचौथ का व्रत रखकर सौरभ की लंबी उम्र की कामना करती थी और हर वर्ष करवाचौथ सौरभ उसके पास मौजूद रहता। पीडि़ता का कहना है कि अपना पूरा जीवन उसके लिए समर्पित कर दिया, लेकिन सौरभ उसे धोखा देकर विवाह कर रहा है जिसे वह हर हाल में संपन्न नहीं होने देगी।

थाने से एकाएक गायब हुई युवती
सुबह दिल्ली से करैरा पहुंची युवती ने थाने में पहुंचकर अपनी दास्तां पुलिस के समक्ष बयां की जिस पर पुलिस ने कोई त्वरित कार्यवाही न करते हुए युवती को सुरक्षा प्रदान नहीं की। कुछ देर बाद युवती थाने से एकाएक गायब हो गई। अपुष्ट सूत्र बताते हैं कि युवती को युवक के परिजनों ने अगवा कर लिया है और वह उस पर दबाव बना रहे हैं कि वह यहां से वापस लौट जाये और विवाह संपन्न हो जाने दे।

इनका कहना है
युवती सुबह थाने पहुंची थी और उसने सौरभ दुबे नामक युवक पर दैहिक शोषण करने की शिकायत की थी। बाद में जब उससे आवेदन मांगा गया तो उसने अपने परिजनों से बात करने के बाद आवेदन पुलिस को देने की बात कही, लेकिन उसके बाद से युवती थाना परिसर से गायब है। हम उसकी खोज कर रहे हैं। रही बात अगवा करने की तो जांच के बाद ही पता पड़ेगा।
बाबूलाल आर्य, थाना प्रभारी करैरा

इनका कहना है
इस मामले की पूरी जानकारी थाना प्रभारी के पास है आप उनसे संपर्क करें वही आपको जानकारी देंगे।
एमएल छारी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!