शिवराज सिंह के लिए चूड़ियां मांगने आई महिला कांग्रेस

0
शिवपुरी। कांग्रेस महिला मोर्चे से जुड़ी महिलाएं तीन माह के भीतर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनकी कथित असफलता के पुरुस्कार स्वरूप एक लाख चूडिय़ां भेंट करेंगी। इसके लिए प्रत्येक घर से महिला कार्यकर्ताएं दो-दो चूडिय़ां एकत्रित करेंगी।

उक्त उद्गार कांग्रेस महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में व्यक्त किये। एक सवाल के जबाव में श्रीमती चौहान ने स्वीकार किया कि कांग्रेस अपनी उपलब्धियां जनता के बीच नहीं रख पाईं।

इसी कारण भाजपा चुनाव जीती और भाजपा के चुनाव जीतने का कारण यह भी रहा कि महिलाओं ने मु यमंत्री के मामा और भाई के छद्म रूप को स्वीकार कर उन्हें वोट दिये।

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा शिवहरे, प्रदेश महामंत्री श्रीमती नंदनी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता तनिमा दत्ता, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ और ऊषा भार्गव भी उपस्थित थीं।

श्रीमती मांडवी चौहान ने बताया कि वह इन दिनों पूरे प्रदेश में महिला मोर्चे को सक्रिय करने के उद्देश्य से यात्रा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासन की असफलता के कारण महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है।

मु यमंत्री शिवराज सिंह ने भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार का वायदा किया था, लेकिन तीनों ही मोर्चे पर सरकार असफल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है।

आये दिन लूट, बलात्कार, हत्या, डकैती जैसे संगीन अपराध घटित हो रहे हैं और महिलाएं घर से भी निकल नहीं पा रहीं। भ्रष्टाचार ने सारी सीमाएं तोड़ दीं हैं। व्यापम घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। दाल की कीमतें 30 रुपये से बढ़कर 130 रुपये तक पहुंच गई हैं।

टमाटर का भाव 80 रुपये किलो है। गरीबों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ भी उस कन्या को मिलेगा जिसने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण को। केन्द्र में मोदी सरकार भी हर मोर्चे पर विफल है। अच्छे दिन सिर्फ मोदी के आये हैं। भाजपा की इन्हीं विफलताओं को लेकर वह महिलाओं को जाग्रत करने के उद्देश्य से यात्रा कर रही हैं।

पत्नी और मां को भी अधिकार नहीं दिला पाये मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में महिलाओं की दशा नहीं सुधर सकती। कांग्रेस महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान के अनुसार जब मोदी अपनी पत्नी को पत्नी का अधिकार नहीं दिला पाये, वहीं मां की सुरक्षा नहीं कर पाये तब उनके राज में महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी यह आसानी से समझा जा सकता है।

अस्सी प्रतिशत महिला कार्यकर्ताओं को दिलाये टिकिट
कांग्रेस महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने स्वीकार किया कि राजनीति में महिलाओं को उनका अधिकार मुश्किल से मिलता है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें पदभार संभाले एक साल ही हुआ है, लेकिन उन्होंने नगर निगम, नगरपालिका और  नगर पंचायत चुनाव में महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं को अस्सी प्रतिशत तक टिकिट दिलाया है।

सिर्फ वहीं उनकी नहीं चली जहां पुरूष नेताओं का दबदबा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुरूष नेताओं ने दलील दी कि महिला कार्यकर्ता को टिकिट मत दो वह नहीं जीत पायेगी, लेकिन उन्होंने दलील स्वीकार नहीं की और कहा भले ही वह चुनाव हार जाये, लेकिन टिकिट उसे ही देंगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!