भोपाल। मप्र की केबीनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया आज दोपहर अचानक अपनी कुर्सी छोड़कर भाग खड़ी हुईं। यह सबकुछ दोपहर कोई 12:37 बजे हुआ।
भोपाल में आज केबीनेट की मीटिंग थी, सो ज्यादातर मंत्री राजधानी में ही थे। यशोधरा राजे सिंधिया भी मंत्रालय में अपनी कुर्सी पर थीं। इसी बीच भूकंप की खबर आ गई। मुख्यमंत्री का संदेश आया कि मंत्रालय खाली कर दिया जाए। आनन फानन पूरा मंत्रालय भागता नजर आया। यशोधरा राजे सिंधिया भी बाकी मंत्रियों के साथ मंत्रालय के बाहर निकल आईं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।