शिवपुरी। अभी दो दिन पूर्व दिनारा में भाजपा अनु.जाति मोर्चे के अध्यक्ष शिवपरी की प्लेट लगी गाडी अवैध शराब काण्ड में पुलिस ने पकडी थी और इस गाडी में से शराब की पेटिया भी जब्त की थी। इस मामले में पुलिस ने अभी गाडी पर जांच के नाम पर मामला दर्ज नही किया है परन्तु मामला सुर्खियो में है और शिवपुरी मोर्चे के जिलाध्यक्ष को पार्टी ने भोपाल तलब किया है।
जानकारी के अनुसार पकडी गई गाडी बुलेरो जिसका न बर एपी-04 सीए-4921को पुलिस ने अवैश शराब बेचते दिनारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान पकडी थी। इस गाडी पर शिवपुरी भाजपा अनु.जाति मोर्चे के अध्यक्ष की प्लेट लगी थी और इस गाडी की मालिक भी भाजपा ही है।
यह मामला प्रेस में छपने के कारण सुर्खियो में आ गया और कांग्रसियों ने भाजपा पर हमले शुरू कर दिए है और भाजपा में प्रदेश स्तर तक खलबली मच गई है। कांग्रेसी आरोप लगा रही है कि अनुशासन का पाठ पढाने वाली भाजपा के पदअधिकारी अवैश शराब बेच रहे है। ये अनुशासन का कैसा मतलब होता है। अभी यह भी जानकारी आ रही है कि शिवपुरी के भाजपा अनु.जाति मोर्चे के अध्यक्ष सुभाष जाटव को पार्टी ने भोपाल तलब किया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।