शिवपुरी। देहात थाना अंतर्गत जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक 7 वर्षीय दलित बच्ची के साथ उसके ही पडोस में रहने वाले एक अविवाहित अधेड ने मंगलवार की दोपहर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच वहां एकांत में बच्ची के साथ उसे किसी ने देख लिया और एक बडी व गंभीर घटना होने से बच गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 सहित हरिजन एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। खास बात यह है कि इस घटना के बाद एसपी एमएल छारी ने देहात टीआई एमके गौतम को निर्देश दिए हैं कि वे देहात थाना क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक उम्र के अविवाहितों की सूची तैयार करें।
जवाहर कॉलोनी में रहने वाला बल्लू सिकरवार उम्र 42 वर्ष दोपहर लगभग 12 बजे, पडोस में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर हवाई पट्टी क्षेत्र में ले गया। चूंकि इस क्षेत्र में अधिकाशंत: एकांत रहता है, इसलिए अधेड के साथ बच्ची को देखकर एक श स को संदेह हुआ।
जब उसने आगे की हरकत देखी तो तत्काल अन्य लोगों को खबर करके मौके पर पहुंच गया। घटना के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास कियाए जिसे भीड ने पकडकर पीट दिया। देहात थाना पुलिस ने बालिका की मां की रिपोर्ट पर आरोपी बल्लू सिकरवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।