कार में भिंडा ट्रोला,शहर के मेडिकल व्यवसाई सहित 3 की मौत, 2 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ग्वालियर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे शहर के मेडिकल व्यवसाई की कार में सतनवाडा क्षेंत्र के भूरा खो के निकट हाइवें पर सामने से आ रहे एक ट्रोला ने टक्कर मार दी। इस घटना में 3 लोगो की मोत हो गई और 2 घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कंमलागल क्षेंत्र में रहने वाले मेंडिकल व्यवसाई विनोद भार्गव अपने परिवार सहित ग्वालियर में किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए हुए थे,इस शादी में शिरकत करने के बाद वे रात में ही ग्वालियर से वापस शिवुपरी चल दिए।

बताया जा रहा है कि अर्धराात्रि कि समय सतनवाडा थाना क्षेत्र के भूरा-खो के हाईवे पर सामने से आ रहे एक ट्रोला ने सामने से टक्कर मार दी यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस दुर्घटना मेंमेडीकल व्यवसाई विनोद (54) सहित उसकी मां रामश्री (75)व कार चालक बालकिशन उर्फ बल्लु सोनी(43)की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि उनकी पत्नी कल्पना (50) व बेटा मोहित(25) घायल हो गया हैै। पत्नी कल्पना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बेटे को मामूली चौटे आई है।

घटना की खबर लगते ही कमलागंज सहित शहर में शौक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई और इसी कारण से यह हादसा हुआ। पुलिस ने तीनो के शवों का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है साथ ही आरोपी वाहन चालक को गिर तार कर लिया  हैै।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!