शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि बदरवास थाना क्षेत्र रामपुर रोड के पास एक बस को हथियारधारी बदमाशो ने एक यात्री बस को रोककर उसमें बैठे यात्रियों से लूटपाट कर दी है। यह बस गुर्जर बस सर्विस की बताई जा रही है। बस की पीछे आ रहे एक लोडिंग वाहन को को भी बदमाशो ने लूट लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरवास से रामपुर जाने वाली गुर्जर बस सर्विस देर शाम को बदरवास से रामपुर की ओर निकली थी,इसमें दो दर्जन यात्री सफर कर रहे थे,बस बदरवास से रामपुर के लिए 10 किमी ही जंगल की ओर निकली थी बस को हथियारबंद बदमाशो ने रोक ली।
बदमाशो ने हथियारो की नोक पर दो दर्जन यात्रियो से लगभग 50 हजार रूपए और 20 से अधिक मोबाईल लूटने के समाचार मिले है। बदमाशो ने बस को लूटने के बाद उसके पीछे आ रहे एक लोडिंग वाहन को भी लूट लिया है। घटना की सूचना ही मिलते बदमाशो की तलाश करने पुलिस जंगल संर्चिग करने जुट गइ है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।