शिक्षिका के घर मे दिन दहाडे चोरी, 5 लाख का माल साफ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले करैरा कस्बे के आईटीवीपी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षिका के शासकीय आवास से अज्ञात चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चुराकर ले गए।

चोरी गए माल में 15 तौले सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के जेवरात व 8हजार रूपए नकदी शामिल है जिसकी कुल कीमत करीब 5 लाख रूपए बताई जा रही है।

घटना के वक्त शिक्षिका अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी और जब वह शाम को अपने घर वापस आई और उन्होने अपने मकान के मु य दरवाजा का ताला टूटा देखा तो वे पूरे घटनाक्रम को समझ गई।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई जिस पर से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

रिहायशी इलाके में शासकीय आवास में रहने वाली शिक्षिका मालती दुबे मंगलवार को रोज की तरह सुबह 12 बजे अपने घर के पास स्थित स्कूल में पढ़ाने के लिए गई हुई थी। वे शाम करीब 4 बजे वापस घर आई तो घर के मु य दरवाजे का ताला टूटा मिला।

इसके बाद जब मालती घर के अंदर पहुंची तो पूरा सामान बिखरा हुआ मिला तथा पड़ताल की तो पता चला कि अज्ञात चोर घर में रखे दो सोने के हार, एक मोती की माला, एक सोने की चैंन, दो जोड़ी पायलें, एक जोड़ी सोने की झूमकी, 5 सोने की अंगूठी, कानों के फूल सोने के, करधोनी सहित 8 हजार रूपए गायब मिले।

चोरी गए पूरे सामान की कीमत 5 लाख रूपए बताई जा रही हैै। घटना की जानकारी आनन-फानन में शिक्षिका मालती दुबे ने पुलिस को दी जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!