शिवपुरी। जिले में संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा आज एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल की गई। जिसमें बड़ी सं या में संविदा कर्मियों ने भाग लिया। हड़ताल प्रात: 10 बजे स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के पास प्रारं ा की गई। संविदाकर्मियों की मांग थी कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जा कर नियमितीकरण की नीति लागू की जाये।
अपने उद्बोधन में कर्मचारी शफीक अहमद सिद्दीकी ने कहा कि आज कर्मचारी शासन की सेवा करते-करते वर्षों का सेवक बन गया है बाबजूद उसके उसे नियमित नहीं किया जा रहा जबकि नियमों की बात करें तो लगभग 3 साल सेवा करने के बाद शासकीय नियुक्ति समान वेतन मिलने लगता है लेकिन मप्र के संविदा कर्मचारी अधिकारियों को 15-20 वर्ष भी अपने हक के लिए प्रताडि़त होना पड़ रहा है। इस मौके पर अधिकारी सत्यमूर्ति पाण्डे व रागिनी त्रिवेदी ने भी हुकार भरी और प्रदेश सरकार की मनमानियों का विरोध कर अपने नियमितीकरण व संविलियन की मांग रखी। विदित हो कि संविदाकर्मियों ने मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पूर्व में एक पत्र लिखा था जिसमें संविदा कर्मियों को नियमित किये जाने सहित पांच सूत्रीय मांगें रखीं गई थीं, लेकिन उन मांगों की कोई सुनवाई नहीं की गई जिसे लेकर आज संविदा कर्मियों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर कमल बंद हड़ताल की। हड़ताल में राज्य स्तर के 15 कर्मचारी संघ, मप्र मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, मप्र तृतीय श्रेणी वर्ग कर्मचारी संघ, मप्र डिप्लोमा इंजी. एसोसिएशन, मप्र राज्य कर्मचारी संघ, मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ, मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मप्र शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी संघ, मप्र पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ, अपाक्स कर्मचारी संघ, अजाक्स कर्मचारी संघ, मप्र स्टेनोग्राफर एसोसिएशन, मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, मप्र निगम मण्डल कर्मचारी समन्वय महासंघ, मप्र सड़क परिवहन अधिकारी कर्मचारी संघ एवं नागरिक आपूर्ति कर्मचारी संघ ने भाग लिया और हड़ताल को समर्थन दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।