शिवपुरी। कांग्रेस के अभिन्न अंग सेवादल के मु य संगठक अनिल उत्साही ने पूर्व मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आर्शीवाद और प्रेरणास्वरूप जिले की कार्यकारिणी घोषित की है। इस कार्यकारिणी में बदरवास ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी के सतत कार्यरत कार्यकर्ता राजू ग्वाल को ब्लॉक संगठक बनाकर महती जि मेदारी दी गई है।
इस जि मेदारी को पाकर जहां राजू ग्वाल हर्षित है तो वहीं ग्वाल महासभा व ग्वाल समाज में जनप्रतिनिधि के रूप में समाज का नया उदय होने जैसा आभास होता है। इस महती जि मेदारी पर ग्वाल समाज ने कांग्रेस पार्टी व सेवादल संगठन के प्रति आभार जताया है और हर्ष व्यक्त किया है कि समाज में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से ओतप्रोत होकर राजू ग्वाल कांग्रेस व सेवादल संगठन को मजबूत बनाऐंगें। इस मनोनयन पर राजू ग्वाल को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल, दुर्गा ग्वाल, ठकुरपुरा से विष्णु दीवान, पुरूषोत्तम, मोहन ग्वाल, लुधावली से मुकेश, राजा, मनोज, रवि, घोसीपुरा से हरीश, राकेश, बदरवास से नरेन्द्र, मनोज, गौरव, करैरा से रामस्वरूप, पंकज, सत्येन्द्र व नरवर से मनोज गुजेले सहित महासभ के विभिन्न प्रांतों के ग्वाल बन्धुओं हर्ष व्यक्त किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।