कोचिंग जा रही युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज

0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र में कल सुबह एक युवती को कोचिंग जाते हुए मनचले युवक ने पीछा किया और उससे अश्लील वार्तालाप के साथ छेडख़ानी कर दी जिसकी शिकायत पीडि़त युवती ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। उक्त आरोपी युवक गुलाब साहब दरगाह के पास का रहने वाला है जबकि युवती राजेश्वरी रोड पर स्थित शंकर कॉलोनी में रहती है और वह पिछले कई दिनों से उक्त मनचले युवक से परेशान थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 354, 341, 294 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय बालिका नम्रता बंसल (परिवर्तित नाम) पुत्री चंद्रकुमार बंसल कल सुबह 10 बजे घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी तभी आरोपी अनीस उर्फ गजनी निवासी गुलाब साहब दरगाह के पास ने अपनी बाइक से पीछा किया और युवती से अश£ील वार्तालाप की जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी जिससे परेशान होकर युवती थाने पहुंची और आरोपी की शिकायत दर्ज करा दी। उक्त युवती पिछले लंबे समय से आरोपी की करतूतों से परेशान थी, लेकिन बदनामी के डर से उसने किसी ने इस घटना का जिक्र नहीं किया जिससे आरोपी के हौंसले और बढ़ गये और वह आये दिन उसे परेशान करने लगा जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!