शिवपुरी। शहर ही नहीं बल्कि संपूर्ण जिले भर में आए दिन बेमौसम की बारिश से किसानों की कमर टूट रहीं है तो वहीं आमजन भी खासा परेशान है। कुछ दिनों हुई ओलो की बारिश के बाद आज फिर मौसम ने मिजाज बदला और तेज बारिश कर शहर में सर्दी का माहौल ला दिया। ऐस में अब किसान और आमजन इस बारिश से अपने आप को काफी असहज महसूस कर रहे है।
बताना होगा कि जिले भर में बीते कुछ समय से इस वर्ष मौसम तरह-तरह के रंग दिखा रहा है जिससे हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। विगत कई माह से गर्मी, सर्दी और बारिश का मौसम लोगों को मुसीबत का सबब बन रहा है। एक ओर जहां कुछ समय के लिए गर्मी पड़ती है तो कुछ समय के लिए सर्दी शुरू हो जाती है जिससे बीमारियां बढ़ रहीं हैं, वहीं बीच-बीच में बारिश होने से इन बीमारियों में और इजाफा हो रहा है। वहीं बारिश होने से किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है। आज सुबह से ही मौसम ठंडा हो जाने से सर्दी बढ़ गई थी, वहीं अचानक बारिश भी शुरू हो गई जिससे सर्दी में और इजाफा हो गया इसी के साथ ही सड़कों पर कीचड़ हो जाने से भी लोग परेशान होते देखे गये।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।