करोंदी वासियों को मिली एक नलकूप खनन की सौगात

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी के वार्ड क्रमांक-36 के तहत करोंदी आदिवासी बाहुल्य बस्ती में पेयजल समस्या के निदान हेतु एक नलकूप खनन एवं प प सेट स्थापना कार्य के लिए कुल 3 लाख 25 हजार रूपए की राशि की प्रशासकीय एवं विश्रीय स्वीकृति प्रदाय की है।

उल्लेखनीय है कि जिले में संचालित स्वच्छता अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति बाहुल्य बस्ती करोंदी में निवास करने वाले लोगों ने पानी की समस्या के निदान हेतु जिला कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखी थी।

जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने वस्ती वासियों की पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण करने का बस्ती वासियों को आस्वस्त किया था। इसी कड़ी में एक नलकूप खनन की स्वीकृति प्रदाय की गई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!