प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की लास्ट डेट फाइनल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत गैर अनुदान प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में न्यूनतम 25 प्रतिशत बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2015 है। 

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी ने बताया कि आवेदन पत्र जनपद शिक्षा केन्द्रों, जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालयों एवं अशासकीय विद्यालयों में उपलब्ध है। प्रवेश के लिए कमजोर वर्ग (गरीब रेखा के नीचे), अनुसूचिज जाति, अनूसूचित जनजाति, 40 प्रतिशत से अधिक निशक्त, बच्चे, विमुक्त जाति के बच्चे आवेदन करने के पात्र है। 

उपरोक्त प्रवेश अशासकीय विद्यालयों के पड़ोस की सीमा में दिए जाएगे। अधिनियम का पालन कराने हेतु शिवपुरी जिले के समस्त जनपद शिक्षा केन्द्रों में अशासकीय विद्यालयों की बैठक आयोजित कर विस्तृत निर्देश दिए गए है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!