शहर में आवारा सांडों का आंतक, दो दर्जन लोगों को खदेड़ा, कड़ी मशक्कत के बाद नपा ने काबू में किया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इन दिनों शहर में आवारा सांडों का प्रकोप चल रहा है। शहर में आवारा घूम रहे सांड आए दिन लोगों को अपना निशाना बना रहे है। नगर पालिका में शहर के कई समाजसेवीयों द्वारा शिकायत के बाद नपा चेत तो जाती है परंतु दो चार सांडों को पकडक़र अपने कर्तव्य से इतिश्री कर लेती है। बीते रोज एक सांड ने श्रीराम कॉलोनी में आंतक बरफाया था। वही आज फिर वनस्थली होटल के पास एक आवारा सांड बेकाबू हो गया जिसने राह गुजरते लगभग दो दर्जन लोगों को अपना निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह सुबह होटल वनस्थली के पास एक आवारा साँड़ जो इतना बेकाबू हो गया था कि उसने वहां से गुजरने वाले दो दर्जन लोगों को खदेड़ा। विदित हो कि आज महावीर जयंती भी थी जिस कारण जैन समाज की महिलाएं और पुरूष मंदिर जा रहे थे। इस दौरान उक्त सांड ने लोगों को निशाना बनाकर खदेड़ा। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को दी। सूचना के एक घण्टे बाद नपा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्क़त के बाद उक्त सांड को काबू में किया। 

शहर में आवारा सांड़ों को लेकर शहर के समाजसेवी अभिनंदन जैन ने कलेक्टर तरूण राठी से की थी। उसके बाद महज खाना पूर्ति के लिए नपा ने इन्हें पकडऩे का अभियान तो चलाया। परंतु फिर भी शहर से उक्त आवारा सांड कम होने का नाम नहीं ले रहे। अगर अभी भी प्रशासन नहीं चेता तो किसी दिन बड़ा हादसा तय है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!