शिवपुरी। वैसे तो जब से शिक्षा विभाग के सरदार ने कुर्सी संभाली है। शिक्षा विभाग का रवैया पूरी तरह से विगड़ गया है। शिवपुरी में शिक्षा विभाग के शिक्षक राजनीति में व्यस्त है और विभाग पूरी तरह से मौन बना हुआ है। शिक्षा विभाग की पोल खोलने के लिए यह फोटों ही काफी है कि जिले में शिक्षा की क्या व्यवस्था है और शिक्षा विभाग मौन है।
यह फोटो है जिला मुख्यालय से महज 20 किमी दूर स्थिति शासकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बरौद का। जहां शिक्षा के मंदिर पर गांव के दबंग लोगों ने कब्जा करते हुए स्कूल को भूसा घर बना दिया है। इतना ही नहीं सांझ डलते ही ग्रामीण इस मंदिर का उपयोग पशुओं को बांधने के लिए करते हैै।
अब इस फोटों को देखकर प्रश्न उठना लाजमी है कि आखिर शिक्षा विभाग द्वारा इस स्कूल में पदस्थ टीचर क्या कर रहे है। क्या यह स्कूल में रेग्यूलर कक्षाएं संचालित होती है। अगर होती है तो फिर छात्रों को कहा बिठाया जाता है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।