शिवपुरी। पदोन्नति में आरक्षण की खिलाफत को लेकर संघर्षरत स्वर्ण, पिछडा वर्ग अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) एवं सपाक्स समाज 1 अप्रैल को जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है जिसको लेकर इन दिनों जिलेभर में सपाक्सजन तैयारियों में जुटे हैं। सपाक्स के मीडिया प्रभारी नीरज सरैया, बृजेन्द्र भार्गव एवं प्रदीप अवस्थी ने बताया कि जिला सम्मेलन शाम 4:30 बजे से स्थानीय लालकोठी मैरिज गार्डन में आयोजित होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव शर्मा जो वर्तमान में नगरीय विकास विभाग भोपाल में पदस्थ हैं, मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपाक्स के प्रांताध्यक्ष केएस तोमर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सपाक्स समाज के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर पीएस परिहार मौजूद रहेंगे। वहीं अध्यक्षता सपाक्स युवा संगठन के प्रांताध्यक्ष अभिषेक सोनी करेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में सपाक्स के वरिष्ठ कार्यकर्ता सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन विभाग आरएनसिंह का भी सम्मान किया जाएगा। सपाक्सजनों ने जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील करते हुए पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आवाज को और बुलंद करने की अपील की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।