शिवपुरी नगर के वार्ड नंबर 5 मे आयोजित एक शादी समारोह से एक 6 वर्षीय बालक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। परिजनो ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही मिला।
बाद में परिजन पुलिस थाने पहुंचे और मामले की सूचना दी जिस पर से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर में रहने वाले जूता व्यापारी तलवार राठौर के पुत्र राघवेन्द्र राठौर का विवाह मंगलवार को था। इस समारोह मेंं राधवेन्द्र के बडे भाई का पुत्र नीलेष राठौर(6) अचानक से बारात के दौरान गायब हो गया।
परिजनो ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। बाद में परिजन सीधे पुलिस थाने पहुंचे जहां उन्होने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।