शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेंत्र के फोरलेन पर बीती रात एक ट्रक व पिकअप वाहन की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन में सवार होकर लखनऊ निवासी सोहेल (21) पुत्र अशरद खान व आशिक इकबाल(36) पुत्र सिद्धीकी हुसैन दोनो बीती रात सुरवाया स्थित फोरलेन से गुजर रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इस घटना में आशिक इकबाल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।