सरकारी गाडी को प्राईवेट उपयोग करते हुए,कलेक्टर की गाडी ने रौंदा एक ग्रामीण को

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कलेक्टर शिवपुरी के शासकीय वाहन से मंगलवार की रात झांसी जिले के रक्सा थाना अंतर्गत हाईवे पर एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब कलेक्टर अपनी पत्नी को झांसी स्टेशन पर छोडने जा रहे थे। हालांकि प्रतिक्रिया देने के लिए खुद कलेक्टर ने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछोर एवं सिरसौद में मु यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए सामूहिक विवाह स मेलन में सपत्नीक शामिल होने के बाद शाम कलेक्टर राजीव दुबे अपनी पत्नी को ट्रेन में बिठाने के लिए झांसी रवाना हुए। वे सफ ारी क्रमांक एमपी 33,सी 1258 से जा रहे थे। 

इसी बीच झांसी जिले के रक्सा थाना की सीमा में फोरलेन हाईवे पर एक व्यक्ति में गाडी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रक्षपाल सिंह निवासी पिछोर बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद गाडी को एक स्थानीय व्यक्ति डीएस जादौन ने देखा। लेकिन यह जानकारी नही मिल पा रही है 

घटना के तुरंत बाद घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। इस मामले में रक्शा थाने में मर्ग कायम किया जाऐगा। परन्तु यह मामला अभी पुलिस के लिए सरदर्द बनते हुए थाना विवाद में उलझा हुआ है।

मृतक के परिजन आज देगें धरना 
बताया गया है कि इस ऐक्सीटेंड के बाद गाडी को नही रोका गया था,जब ऐक्सीटेंड हुआ था मृतक जिंदा था,और तत्काल गाडी रोककर उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद मृतक की जान बच सकती थी,परन्तु उसमें बैठे कलेक्टर शिवपुरी ने ऐसा नही किया। उनसे ऐसी उ मीद नही थी, पुलिस ने भी अ ाी तक कोई कार्यवाही नही की है। इससे व्यथित होकर मृतक के परिजन आज कस्बे में धरना-प्रर्दशन करेगें।

जिला शिक्षा केंद्र में अनुबंधित है उक्त वाहन 
जिस सफारी वाहन से यह दुर्घटना हुई हैए वो जिला शिक्षा केंद्र में अनुबंधित है। चूंकि कलेक्टर जिला शिक्षा केंद्र के मिशन संचालक भी होते हैंए इसलिए वे उक्त विभाग से अनुबंधित वाहन का उपयोग करते हैं। दुर्घटना से यह भी साबित हो गया कि शासकीय वाहन का प्राइवेट उपयोग भी किया जा रहा है। 

कलेक्टर साहब ने मुझे फोन कर ही घटना की जानकारी दे दे थी। जो भी कार्यवाही होती है वह पुलिस करेगी। 
एम एल छारी,पुलिस अधीक्षक शिवुपरी

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!