शादी से 48 घंटे पहले गायब हुआ दूल्हा, मामला पुलिस में पंहुचा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल करैरा मे एक खबर जनचर्चा का केन्द्र रही कि एक लडकी की शादी के लिए दो दूल्हो की खोज बडी ही दमदारी से की जा रही थी,एक दूल्हा वह खोजा जा रहा था जो शादी से मात्र 48 घंटे पहले गायब हो गया। दूसरे दूल्हे की खोज लडकी वाले इस कारण कर रहे थे कि लडकी की हल्दी,तेल,और मेंहदी की रस्मे हो चुकी थी। इस कारण इस लडकी के फैरे करवाने थे।

जानकारी के अनुसर करैरा थाना अंतर्गत ग्राम खडीचा में रहने वाले विजय सिंह पुत्र सुघर सिंह रावत की शादी,ग्राम नरौआ के हरी सिंह रावत की बेटी सपना से तय से हुई। यह शादी एक साल पहले ही तय हो चुकी थी।

एक साल पहले शादी तय हुई और पंडितजी ने कुंडली देखकर बुधवार 22 अप्रैल को सात फेरों का शुभ मुहूर्त तय किया। दोनो पक्षो की ओर तैयारियां शुरू की हो चुकी थी,दोनो के घर मंगल गीत बज रहे थे मेहमान भी शादी का आंनद ले रहे थे कि इतने में एक खबर और आ गई कि दूल्हा राजा गायब हो चुके है।

बताया गया कि 20 अप्रैल के दिन विजय अपने खेत पर थ्रेसर लगवाने की कह कर घर से निकला और शाम तक वापस नही आया तो परिजनो ने उसकी खोज-खबर ली तो विजय कही नही मिला,शादी के घर मे दूल्हा गायब होने की खबर से सारे कार्यक्रम रोक दिए गए और जारी रहा दूल्हा की खोज-खबर का।

उधर लडकी के परिजनों को भी इस खबर की जानकारी हुई,फोन पर चर्चा की गई और लडके वालो ने लडकी वालो से कहा कि विजय के छोटे भाई को दूल्हा बना कर ले आते है,तो लडकी वालो ने मना कर दी। और लडकी वाले भी अपनी लडकी के लिए दूल्हा की तलाश करने लगे। मामला करैरा थाने में गुमशुदगी की दर्ज कर ली है।

इनका कहना है कि 
हां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। हमने भी पता किया है तो लडका ग्वालियर में है और वो शादी नहीं करना चाहता। परिवार वाले उसकी जबरन शादी करवाने की तैयारी में थे। 
कैलाश बाबू आर्य, टीआई करैरा 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!