आग की चपेट में आई भगवती की मौत, बेटे की हालत भी गंभीर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। 2 दिवस पूर्व इन्दिरा कॉलोनी में शराबी पति ने अपनी पत्नि और बच्चे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। महिला और बेटे का ग्वालियर रैफर कर दिया था। अभी ग्वालियर से खबर आ  रही है कि इस महिला की मृत्यु हो गई है। इस मामले में महिला ने बयान दिए कि में खाना बनाते समय स्टोव से जल गई थी।

जानकारी के अनुसार से आज से 2 दिवस पूर्व फिजिकल थाना क्षेत्र के अतंर्गत भगवती कुशवाह और उसके 22 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुशवाह कुशवाह संदिग्ध हालातो में आग लग गई थी। जिन्हें इलाज के लिए शिवपुरी से ग्वालियर रैफर किया गया था, बताया गया है कि भगवती का ईजाज कमलाराजा ग्वालियर में चल रहा था और प्रमोद का ईलाज जयरोग्य अस्पताल में चल रहा था।

जहां बीती राात्रि ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और प्रमोद अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। बताया गया है कि यह परिवार अतयंत गरीब है इस परिवार पर अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे भी नही है इसलिए भगवती का अंतिम संस्कार करने के लिए मौहल्ले वासियों ने चंदा इकठ्ठा किया गया था। और मृतक भगवती का अभी पीएम ग्वालियर में चल रहा है शाम तक मृतक की लाश शिवुपरी पंहुचेगीं तभी मृतक का अंतिम संस्कार किया जाऐगा।

शराबी पिता ने लगाई है आग!
जनचर्चा है कि भगवती अपने पति की शराब की लत से परेशान थी और दोनों के बीच आये दिन झगड़ा भी होता रहता था पिता की इस लत से प्रमोद ाी परेशान था। घटना वाले दिन भगवती और उसके पति के बीच झगड़ा हुआ उस समय वह शराब के नशे में था तभी दोनों मां बेटे पर नशे में मिट्टी का तेल उधेड़लकर आग लगा दी। जिससे दोनों झुलस गये थे इस चर्चा को लेकर ाी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

भगवती की मृत्यु के बाद मासूमों का नहीं बचा कोई आसरा
भगवती के दो पुत्र और एक पुत्री है। जिनमें से प्रमोद ही समझदार है जबकि दूसरा पुत्र अंकित 6 वर्ष का है और वंदना 9 वर्ष की है। जिनका आसरा सिर्फ भगवती ही थी क्योंकि उसका पति शराबी है जिसे अपने परिवार से कोई लेनादेना नहीं है। अग्रिकाण्ड में भगवती की मौत होने से और प्रमोद के गंभीर हालत में होने से अंकित और वंदना सदमे में हैं। ऐसी स्थिति में परिवार बिखरने की कगार पर आ गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!