शिवपुरी। फिजिकल निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत डॉक्टर व स्टॉफ की लापरवाही से हो गई है बताया गया है कि महिला की मौत डॉक्टर द्वारा बनाया गए पर्चे के खोने के कारण देरी से हुई है। पर्चा को तलाशने में समय चला गया, परिजनो को चिल्लाने के कारण महिला को तत्काल एक इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ समय बाद ही महिला की मौत हो गई।
जानकरी के अनुसार फिजीकल निवासी रामश्री उम्र 65 वर्ष पत्नी लालाराम सेन, की सुबह लगभग 7:30 बजे अचानक हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल लाया गया। उनके साथ बेटा, बहू व पोता भी आया। नाइट डयूटी डॉक्टर राजीव ने 7:50 बजे महिला का पर्चा बनवाया। कुछ देर बाद वे चले गए, क्योंकि सुबह आठ बजे डॉक्टर आरपी सिंह वहां डयूटी पर आ गए।
इस दौरान बोतल तो लगा दी, लेकिन महिला को उठ रहे दर्द को वे भी नहीं समझ पाए तो कॉल डॉक्टर पीडी गुप्ता को फोन किया। इसके बाद डॉ.गुप्ता वहां आए तो उन्हें महिला का वो पर्चा ही नहीं मिला, जो नाइट डयूटी वाले डॉक्टर बनाकर गए थे। कुछ देर तक उस पर्चे को तलाशा गया, जब वो नहीं मिला तो 8:50 बजे यानि पूरे एक घंटे बाद दूसरा पर्चा बनाया गया।
तभी एक नर्स ने महिला को इंजेक्शन लगाया और दर्द से तड़प रही रामश्री ने दम तोड़ दिया। डयूटी बदलने पर इलाज में हुई देरी के चलते मौत के बाद परिजनों ने जब नाराजगी व्यक्त की तो कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पीडि़त परिवार महिला के शव को बिना पीएम करवाए घर ले गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।