शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम करारखेडा में अपने मायके आई एक नवविवाहिता के साथ उसके पडोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर बालात्कार कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक विवाहिता अपने मायके करारखेडा में आई थी। यहां पर 2 फरवरी को उसका पडोसी मोहर सिंह पुत्र बाली परिहार महिला के घर में घुस गया और उसके साथ बालात्कार कर मौके से फरार हो गया। उधर तेदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम छीपोल में एक महिला के घर में घुसकर उसके पडोसी युवक कल्लू पुत्र पूरन आदिवासी ने बालात्कार कर दिया। घटना 2-3 फरवरी की रात की बताई जा रह है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार की देर शाम आरोपी युवक के खिलाफ बालात्कार मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।