शिवपुरी। मोहना रेलवे स्टेशन से 1 जनवरी से गायब प्वाइंटस मैन छोटेलाल के अपहरण का संदेह उनके परिजन कर रहे हैं। उसके अपहरण में डकैत घीसा गैंग का नाम लिया जा रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारी अपहरण की आशंका से इनकार कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहना रेलवे कॉलोनी में रहने वाला छोटेलाल पुत्र परीक्षित यादव उम्र 50 वर्ष रविवार को किसी शादी में शामिल होने शिवपुरी गया था। रात में वह ड्यूटी पर लौटा और रात करीब सवा 10 बजे वह कोटा पैसेंजर को रवाना करने लिये स्टेशन से करीब 300 मीटर प्वाइंट चैंज करने चला गया और इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। छोटेलाल का परिवार ललितपुर में रहता है उसके लापता होने के बाद पूरा परिवार मोहना आ गया, लेकिन तीन दिन में न तो किसी का फोन आया और न ही यह पता चला कि उसका अपहरण हुआ है या वह अपनी मर्जी से कहीं चला गया है। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी का प्रकरण कायम किया है। शिवपुरी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन कर किसी व्यक्ति ने कहा है कि छोटेलाल का अपहरण घीसा गैंग ने किया है। लेकिन ग्वालियर के पुलिस अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।