शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के मूल्य में लगातार आ रही कमी के कारण कल आधी रात से डीजल और पेट्रोल के दाम कम हो गये हैं। शिवपुरी में पेट्रोल की कीमत में 2 रूपये 62 पैसे तथा डीजल की कीमत में 2 रूपये 59 पैसे की कमी आई है। शिवपुरी में पेट्रोल 62 रूपये 80 पैसे प्रतिलीटर तथा डीजल की 53 रुपये 15 पैसे प्रतिलीटर दर हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में पिछले एक साल में लगभग 6 बार कटौती हुई है। पेट्रोल की दर जहां अधिकतम लगभग 80 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर 68 रुपये प्रति लीटर थी, वहीं इनके मूल्यों में 15 से 17 रूपये प्रति लीटर की कमी आई है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जिस अनुपात में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं उसकी तुलना में यह गिरावट कम है, लेकिन फिर भी डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में कमी से जनता राहत की सांस अवश्य ले रही है।
बसों और स्कूल बसों का नहीं हुआ किराया कम
डीजल और पेट्रोल के मूल्य बढऩे से बसों और स्कूल बसों का किराया तुरंत बढ़ा दिया जाता है, लेकिन इन ईंधनों के मूल्यों में मैराथन कटौती के बाद भी किराये में कोई कमी नहीं आई है इससे जनता में आक्रोश है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।