शिवपुरी। अमोला थाना क्षेंत्र ग्राम सिरसौद निवासी एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के साथ यह घटना तब हुई जब वह अपने खेत से घर के लिए जा रही थी। पुिलस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सिरसौद निवासी एक 30 वर्षीय महिला 5 फरवरी को शाम करीब 6 बजे अपने खेत से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम टोड़ा निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र लखन सिंह ठाकुर ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी जिसके बाद पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की जिसके बाद हरिजन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।