शिवपुरी। पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका-अनुराग अष्ठाना के कार्यकाल में भाजपा शासित शिवपुरी नगरपालिका में भ्रष्टाचार की जो इबारतें लिखी गई वह किसी से छुपी नहीं है और नपाध्यक्ष के उस भ्रष्टाचारी कार्यकाल में शहर की जो दुर्दशा हुई है उसका खामियाजा नगरपालिका चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ता और शहर की जनता ने उनकी करनी का दण्ड भी दिया।
उक्त उद्गार नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने अपने वार्ड क्र. 10 में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि शिवपुरी शहर की जनता ने कांग्रेस पर और श्री सिंधिया पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने के लिये मैं और नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह हर संभव प्रयास करेंगे और जो समस्याओं पनपी हैं उन पर शीघ्र अंकुश लगायेंगे।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।