शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ से गायब हुए बालक का चार दिन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली और बालक के अपहरण होने की शंका जाहिर की जिस पर पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भादवि की धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर बालक की खोजबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को दोपहर के समय 9 वर्षीय बालक आकाश आदिवासी घर पर अकेला था और उसकी मां गांव में ही अपने पड़ोसी के यहां गई हुई थी, वहीं पिता पास के गांव चिलावाद गया हुआ था। उसी समय में आकाश वहां से गायब हो गया और रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी हर जगह तलाश की और तलाश में ही चार दिन बीत गये। जिससे परेशान होकर परिजनों ने कल थाने पहुंचकर बालक के गुम होने की सूचना दी और आशंका जाहिर की, कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।