IAS शशि कर्णावत की बर्खास्तगी तय

Updesh Awasthee
0
भोपाल। एक जमाने में शिवपुरी की सबसे चर्चित एडीएम रहीं आईएएस अफसर शशि कर्णावत को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि कर्णावत को विशेष न्यायालय ने प्रिंटिंग घोटाले में पांच साल की जेल और 50 लाख जुर्माने की सजा दी है। वे जेल में भी रह चुकी हैं। इन पर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध होने से सेवा से बर्खास्त किया जाना उचित होगा।

प्रदेश की दूसरी IAS
भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त होने वाली निलंबित आईएएस कर्णावत प्रदेश की दूसरी महिला आईएएस होगी। इसके पहले राज्य सरकार ने टीनू जोशी को भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त किया है। हालांकि आईएएस अफसरों के मामले में यह चौथी आईएएस होंगी।

इससे पहले वर्ष 2002 में आईएएस रमेश थेटे को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से वे बरी होने के बाद वे बहाल हो गए थे। इसी तरह अरविंद जोशी को भी सरकार ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त किया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!