बहुमत के बाद भी हारी भाजपा ,कांग्रेस के अनिल शर्मा बने उपाध्यक्ष

शिवपुरी। पिछले कई दिनो से चल रही शिवपुरी नगर पालिका के उपाध्यक्षी पद को लेकर पटाक्षेप हो गया। आज हुए उपाध्यक्षी के चुनाव में 2 मतो से कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल शर्मा विजयी हुए है। खास बात यह रही कि भाजपा के 18 पार्षद होतु हुए,भाजपा के प्रत्याशी भानु शर्मा को 17 मत मिले है।

आज नगर पालिका शिवपुरी में 18 पार्षद भाजपा,12 पार्षद कांग्रेस,6 पार्षद निर्दलीय व पार्षद बहुजन समाज पार्टी का था,शुरू से ही लग रहा था कि उपाध्यक्षी का पद भाजपा के झोली में ही आऐगा और कोई भी भितरघात नही हो इस कारण ही भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नाम मतदान शुरू होने से पूर्व ही घोषित किया था।

नगर पालिका शिवपुरी के आज हुए उपाध्यक्षी के चुनाव में भाजपा की ओर से भानु दुबे को और कांग्रेस की ओर अनिलशर्मा अन्नी को अपना प्रत्याशी बनाया गया था। सभी 39 पार्षदो और अध्यक्ष ने मतदान किया।


दोपहर के 2: 30 मतगणना शुरू की गई, इस मतगणना में 17 मत भाजपा के प्रत्याशी भानू शर्मा को मिले और 21 मत कांग्रेस के  अनिल शर्मा को मिले,2 मत रिजक्ट हुए है। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा की किरकिरी अधिक हो गई है 18 पार्षद होते हुए भी भाजपा को हार का समाना करना पडा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!