करैरा/शिवपुरी। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े धर्म इस्लाम के प्रवर्तक मोहम्मद पैगम्बर की जन्मजयंती पर आयोजित शांति संदेश यात्रा में यहां आतंकी हथियारों का जमकर प्रदर्शन हुआ। रॉकेज लांचर से धमाके किए गए, एके 47 का भी प्रदर्शन किया गया।
शिवपुरी शहर के इस छोटे से कस्बे में इस तरह के प्रदर्शन से दहशत का माहौल है। हालांकि ये सभी हथियार जो प्रदर्शित किए गए, नकली थे। रॉकेज लांचर से पटाखों के धमाके किए जा रहे थे, एके 47 भी लोहे की प्रतिकृति ही थी, उसमें से गोलियां नहीं निकल सकतीं थीं, परंतु सवाल यह उठता है कि मोहम्मद की शांति संदेश यात्रा में इस तरह के आतंकी हथियारों के नमूनों या नकली आकृतियों के प्रदर्शन का भी क्या औचित्य। इस प्रदर्शन के साथ समाज में क्या संदेश देने का प्रयास किया गया है। बस इसी बात को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।
इस मामले में पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस समझ नहीं पा रही थी कि नकली हथियारों के प्रदर्शन पर क्या कार्रवाई की जाए।