दो नाबालिगो से छेड़छाड़, केस दर्ज

शिवपुरी। नरवर क्षेंत्र के अलग-अलग ग्राम लखनापाल व बरखाड़ी में नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनो ही मामलो में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिर तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

जानकारी के मुताबिक लखनापाल निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी आज सुबह नर्सरी में अपने मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान उसके साथ उसी गांव के रहने वाले राजू पुत्र गणेशा कुशवाह ने छेड़छाड़ कर दी।

दूसरी घटना में बीते रोज ग्राम बरखाड़ी में हैडपंप पर पानी भरने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ भी पवन पुत्र लक्ष्मण गुर्जर निवासी बरखाड़ी ने अश्लील हरकत की है। पुलिस ने दोनो ही प्रकरणों में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।