भोपाल से आई महिला ने भी नहीं पहचाना अंधकुएं में मिली लाशों को

Updesh Awasthee
शिवपुरी। पोहरी के ग्राम सिंघाड़ा के पास एक अंधकुएं में शुक्रवार को मिली दो बच्चों की लाशों के मामले में रविवार को भोपाल के बैरागढ़ से एक महिला उन दोनो शवों को पहचानने के लिए पोहरी आई।

इस दौरान उसके साथ बैरागढ़ पुलिस भी थी लेकिन पुलिस को इसके बाद भी इस मामले में निराशा हाथ लगी क्योकि महिला को जब मृतक बच्चों के फोटो व कपड़े दिखाए गए तो महिला ने दोनो को पहचानने से साफ इंकार कर दिया।

इसके बाद पुलिस को मिली उम्मीद की किरण के बाद फिर अंधेरा हो गया है। पुलिस अब सोशल मीडिया के माध्यम से दोनो शवों के पहचान करने में जुटी है।

भोपाल के बैरागढ़ निवासी आरती पत्नी कन्हैया को जब बीते रोज सूचना लगी कि पोहरी क्षेंत्र में दो बच्चों की लाश मिली है तो वह रविवार की सुबह बैरागढ़ पुलिस के साथ सीधे पोहरी पहुंची और पुलिस से दोनो शवों को पहचान कराने की बात कही।

पुलिस के काफी प्रयास के बाद फोटो व कपड़ो को देखने के बाद भी महिला ने अपने बच्चें न होने से शिनाख्त करने से इंकार कर दिया। आरती के दो बच्चें जिसमें एक लड़का व एक लड़की जो कि इसी उम्र के थे वे 25 दिसबंर से गायब है और पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

आज सुबह जब महिला पुलिस थाने पर आई तो पुलिस को उम्मीद की किरण जाग गई और उसे लगा कि अब दोनो शवों की पहचान हो जाएगी लेकिन महिला के इंकार के बाद अब पुलिस उसी स्थान पर जाकर खड़ी हो गई है जहां से वह चली थी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!