शौच करने गई नाबालिग से छेड़छाड़

Updesh Awasthee
शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेंत्र के ग्राम किलावनी में आज सुबह शौच के लिए गई नाबालिग के साथ उसी गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद पीडि़ता व उसके परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

किलावनी निवासी १५ वर्षीय एक किशोरी आज अलसुबह शौच करने अपने घर से कुछ दूरी पर गई हुई थी। इस दौरान रास्ते में गांव का वीरू जाटव किशोरी को मिल गया जिसने बुरी नीयत के चलते किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कायमी कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।




Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!