कोलारस में रविन्द्र की चाल में उलझी भाजपा, 6 पार्षद भाजपा के, मत मिले 3

शिवपुरी। कोलारस नगर पंचायत में आज हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव मे भाजपा को करारी हार से सामना करना पडा है। यहां पर कांग्रेस के समर्थित लक्ष्मी कुशवाह नौ वोटों से विजयी हुई है। इस चुनाव में भाजपा के 6 पार्षद होते हुए 3 मत प्राप्त हुए है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कोलारस के 15 वार्डो में भाजपा के 6 पार्षद चुनकर आए थे,और कांग्रेस के  मात्र 2 पार्षद, 1 पार्षद बीएसपी और 6 पार्षद निर्दलीय कोलारस की नगर सरकार की नगर परिषद में चुनकर आए थे।

कोलारस की नगर सरकार की पार्षद को सं या की स्थिती को देखकर ााजपा अपना उपाघ्यक्ष बना मान रही थी और इसके लिए फिर भाजपा एक होकर कांग्रेस को पटकनी देने के लिए एक होकर एडी-चोटी का जोर लगा रही थी।

परन्तु समय नजदिक आते ही कांग्रेस के कोलारस नपं अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे की राजनीतिक चालो मे भाजपा फिर उलझ गई और उन्होने निर्दलीय पार्षद लक्ष्मी कुशवाह को कांग्रेस का समर्थन देते हुए उपाघ्यक्ष के पद पर चुनाव लडवाया और भाजपा की ओर से रचना जाट को प्रत्याशी बनाया गया।

दोपहर ढाई बजे के लगभग जब उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम सामने आए तो उन्होंने सभी को चौंका दिया। चुनाव अधिकारी कोलारस एसडीएम बीपी माथुर ने वोटिंग के बाद उपाध्यक्ष पद के उ मीदवार की घोषणा की तो उसने सभी को चौंका दिया। वार्ड क्रमांक 12 की निर्दलीय उ मीदवार श्रीमती लक्ष्मी कुशवाह को नौ वोट मिले, जबकि भाजपा की रचना को जाट  को महज तीन ही वोट ही हासिल हो सके। कुल 15 वार्डो वाली नगर पंचायत  कोलारस में अध्यक्ष को मिलाकर 16 लोगों ने मतदान किया। इसमें एक वोट निरस्त होने के बाद 15 वोटों की मतगणना हुई तो लक्ष्मी कुशवाह को नौ वोटों से विजयी घोषित किया गया।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!